Breaking
9 Sep 2026, Wed

Farrukhabad: आलू किसानों की बल्ले-बल्ले, डीएम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में लिए गए बड़े फैसले

Farrukhabad News: आलू उत्पादकों को राहत देने और उनकी आय में वृद्धि के मकसद से जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा की उपस्थिति में योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

कार्यशाला के दौरान भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना (Bhamashah Scheme) के माध्यम से आलू उत्पादकों को उनकी फसल की लागत के सापेक्ष उचित और लाभकारी मूल्य दिलाने की पहल पर चर्चा की गई। इसके साथ ही शीतगृह भण्डारण प्रभार पर अनुदान योजना (Cold Storage Subsidy Scheme) के जरिए पात्र किसानों को भंडारण लागत में राहत देकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों की जानकारी दी गई। आलू के विक्रय और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बेहतर बाजार कनेक्टिविटी और उपज के मूल्य संवर्धन का भरोसा भी दिया गया।

योजनाओं के सुचारू व प्रभावी संचालन के लिए कार्यशाला में मौजूद किसानों और शीतगृह स्वामियों से महत्वपूर्ण सुझाव संकलित किए गए, जिन्हें स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, उप निदेशक कृषि अरविन्द मोहन मिश्र, शीतगृह एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गंगवार, FPO/FPC के प्रतिनिधि, शीतगृह स्वामी तथा बड़ी संख्या में प्रगतिशील आलू उत्पादक किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!